बाराबंकी : वोल्वो बस और ट्रक की भिड़त में 14 मरे, उत्तरप्रदेश CM ने मुआवजा देने का किया ऐलान

  • उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में वॉल्वो बस और ट्रक की बहुत ख़तरनाक भिड़त हो गई, हादसा शहर से बीस किलोमीटर दूर देवा थाना के पास माती रोड पर हुआ है। 
  • एक्सीडेंट इतना ख़तरनाक हुआ की बस के परखच्चे तक उड़ गए और मौके पर 14 की मौत और 30 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। 
  • हादसे में घायल लोगों को बाराबंकी ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया है और नाज़ुक हालत के मरीजों को लखनऊ हॉस्पिटल में रेफर किया है। 
  • उत्तरप्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने इस हादसें पर शोक जताते हुए घायलों और मरने वाले लोगों को मुआवजा देने की बात की है। 
  • मृतक के परिवार वालों को सहायता राशि के रूप में 2 लाख रुपये और घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये का मुआवजा राशि दी जाएगी। 


    यह भी पढ़े :- दो भागों में बंटी लोजपा, चिराग को मिला 'हेलीकॉप्टर', चाचा पशुपति को मिली 'सिलाई मशीन'