किसानों के समर्थन में एकमात्र भाजपा सांसद वरुण गांधी, कहा- गाड़ी का मालिक तुरंत हो गिरफ्तार

  • यूपी के लखीमपुर में किसानों को गाड़ी से कुचलने के दर्दनाक मामले में भाजपा सांसद वरुण गांधी ने आरोपियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है.
  • वरुण गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- किसानों को जानबूझकर कुचलने का ये वीडियो किसी की भी आत्मा को झकझोर देगा.
  • उन्होंने पुलिस को इस वीडियो का संज्ञान लेकर गाड़ी के मालिक, इसमें बैठे लोग और अन्य आरोपी व्यक्तियों को चिन्हित करके कार्रवाई करने की बात कही.
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी वीडियो शेयर करते हुए इसे सिस्टम को शर्मसार करने वाला बताया है, कहा- जो दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.
  • बता दें कि इस मामले में अभी तक गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, विपक्ष हमलावर है.
     यह भी पढ़ें - लखीमपुर में आंदोलनकारी किसानों पर मंत्री के बेटे ने चढ़ाई कार, दो किसानों की मौत, आठ घायल