
लखीमपुर जाने के लिए निकले अखिलेश को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, प्रियंका भी गिरफ्तार
- लखीमपुर में आठ किसानों की मौत को लेकर पूरे देश में सियासी हंगामा जारी है, तमाम विपक्षी नेता इस वक्त लखीमपुर खीरी के लिए निकल रहे हैं.
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव को रोकने के लिए पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया, जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गए, तमाम समर्थक वहां मौजूद हैं.
- अखिलेश ने मांग की है कि भाजपा मंत्री अजय मिश्रा के लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए.
- प्रियंका गांधी घटनास्थल के बाद ही लखीमपुर खीरी के लिए निकल गई, लेकिन उन्हें सुबह चार बजे पुलिस ने सीतापुर में गिरफ्तार कर लिया.
- छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को रोकने के लिए पुलिस ने लखनऊ एयरपोर्ट पर ही आदेश जारी कर दिया है, बघेल वहीं से आगे नहीं बढ़ पाएंगे.
यह भी पढ़ें - यूपी पुलिस द्वारा फेक एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई सजा, सरकार पर लगाया 7 लाख का जुर्माना




























































