
यूपी पुलिस द्वारा फेक एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई सजा, सरकार पर लगाया 7 लाख का जुर्माना
- उत्तर प्रदेश में 19 साल पहले फर्जी मुठभेड़ मामले में लापरवाही और लीपापोती करने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 7 लाख रुपए जुर्माना लगाया है.
- दरअसल सिकंदराबाद में आढ़ा तिराहे पर 2002 में एक मुठभेड़ हुई थी, जहां पुलिस ने एक छात्र को गोली मार दी, उस वक्त मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री थी.
- इस फर्जी मुठभेड़ के बाद चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को कुछ नहीं हुआ, वहीं दूसरी तरफ मृत छात्र का पिता न्याय के लिए दर-दर भटकता रहा.
- सुप्रीम कोर्ट में मामला गया तो जांच आगे बढ़ी और पता चला कि ये मुठभेड़ फर्जी थी, कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और लताड़ लगाई.
- जस्टिस विनीत शरण ने कहा, फर्जी मुठभेड़ के पूरे सबूत थे फिर भी पुलिस के बड़े अधिकारी आरोपियों को बचाते रहे ये माफी के लायक नहीं है.
यह भी पढ़ें - एमपी : लड़के की जलाकर हत्या के मामले में प्रशासन ने आरोपियों का घर गिराया, ब्राह्मण वर्ग नाराज




























































