
पीएम नरेंद्र मोदी पर फिल्म बना चुके संदीप सिंह अब बनाएंगे गोडसे पर फिल्म
- देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे पर निर्देशक महेश मांजरेकर ने फिल्म बनाने का ऐलान किया है.
- इस फिल्म को पीएम नरेंद्र मोदी बनाने वाले संदीप सिंह बना रहे हैं, नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म प्रभावित नहीं कर सकी थी.
- गांधी जयंती के मौके पर महेश मांजरेकर ने फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने कहा- आखिर इन्हें इजाजत किसने दी.
- बॉलीवुड डायरेक्टर अविनाश दास ने भी आपत्ति जताई, पत्रकार अजीत अंजुम ने पीएम से पूछा- आप गांधी की बात करते हैं तो ये गोडसे की बात करने वाले कौन है.
- फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने कहा- पीएम की मूक सहमति के बाद ही ऐसा हो रहा है, वरना गोडसे प्रेमी प्रज्ञा ठाकुर को सांसद नहीं बनाते.
यह भी पढ़ें - एमपी : लड़के की जलाकर हत्या के मामले में प्रशासन ने आरोपियों का घर गिराया, ब्राह्मण वर्ग नाराज




























































