एमपी : लड़के की जलाकर हत्या के मामले में प्रशासन ने आरोपियों का घर गिराया, ब्राह्मण वर्ग नाराज

  • मध्य प्रदेश के सागर जिले से युवक की हत्या के मामले में प्रशासन द्वारा आरोपियों का घर ढहाए जाने की कार्रवाई के बाद ब्राह्मण वर्ग नाराज हो गया है.
  • दरअसल 16 सितंबर को राहुल यादव गांव की ही एक लड़की से मिलने पहुंचा जहां लड़की के परिजनों ने राहुल के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
  • मरने से पहले राहुल ने लड़की के पिता, भाई और ताऊ के खिलाफ गवाही दी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया.
  • मृतक के परिजनों ने शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह से आरोपियों के घर गिराने की मांग की, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन के जरिए घर गिरवा दिया.
  • इसके बाद ब्राह्मण वर्ग ने भूपेंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया, पूछा कि कानून की किस धारा के अनुसार घर गिराए जाने का प्रावधान है.
     यह भी पढ़ें - पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर राहुल का पीएम पर तंज, सारे गलत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार