
पश्चिम बंगाल : भवानीपुर में वोटो की गिनती शुरु, ममता बनर्जी 5 हजार वोट से आगे
- पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर गिनती शुरु हो गई है, सीएम ममता बनर्जी भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से आगे चल रही है.
- मिली जानकारी के अनुसार इस वक्त ममता बनर्जी पांच हजार वोटों से आगे चल रही हैं, पोस्टल वोटों में भी वह काफी आगे रही.
- बंगाल में ही शमशेरगंज और जांगीपुर सीट पर भी वोटों की गिनती हो रही है, वहां भी टीएमसी के प्रत्याशी बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं.
- नंदीग्राम में चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की सीएम की कुर्सी दांव पर ऐसे में उन्हें कुर्सी पर बने रहने के लिए ये चुनाव जीतना ही होगा.
- सुवेंदु अधिकारी इस सीट पर भी चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन भाजपा आलाकमान ने उन्हें इजाजत नहीं दी और प्रियंका टिबरेवाल को प्रत्याशी बनाया.यह भी पढ़ें - पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर राहुल का पीएम पर तंज, सारे गलत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार




























































