अयोध्या : परमहंस नहीं ले पाए सरयू नदी में जल समाधि, पूरा दिन रहा पुलिस का पहरा

  • भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने को लेकर तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास व पुलिस प्रशासन के बीच दिनभर चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद महंत परमहंस दास अपने स्थान से बाहर नहीं जा सके। 
  • पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके स्थान पर नजर बंद कर दिया,  इस दौरान स्थान पर ही हवन पूजन किया।
  • महंत परमहंस दास ने कहा कि आज भले ही मुझे पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है, आगे कहा कितने दिन पुलिस प्रशासन मुझे कमरे में बंद करके रखेगा।
  • उन्होंने कहा कि मेरे लिये हर दिन दो अक्टूबर है, हर दिन 12 बजेगा। उन्होंने कहा कि मैं भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की अपनी मांग को लेकर अडिग हूं। 
  • जब तक मेरी मांग पूरी नहीं होती, तब तक मैं पीछे नहीं हटने वाला। भारत देश की संस्कृति और संविधान को बचाने के लिये भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना होगा।


    यह भी पढ़े :- मनीष गुप्ता हत्याकांड : 4 दिन बाद भी आरोपी पुलिसवाले गिरफ्तार नहीं, सीएम ने कहा था- सख्त सजा देंगे