मनीष गुप्ता हत्याकांड : 4 दिन बाद भी आरोपी पुलिसवाले गिरफ्तार नहीं, सीएम ने कहा था- सख्त सजा देंगे

  • यूपी के गोरखपुर मेे मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में आरोपी पुलिसवालों की गिरफ्तारी चार दिन बाद भी नहीं हो सकी है जिसे लेकर विपक्ष हमलावर है.
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत की बात सामने आने पर 3 पुलिसवालों समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- इस मामले में पुलिसवालों की गिरफ्तारी न होना ये दर्शाता है कि वो फरार नहीं हुए बल्कि फरार करवाया गया है.
  • अखिलेश ने आगे लिखा- दरअसल कोई आरोपियो को नहीं बल्कि खुद को बचा रहा है, क्योंकि इसके तार वसूली तंत्र से जुड़े हैं.
  • प्रियंका गांधी और बसपा प्रमुख मायावती ने भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए, कहा- यूपी में चारो तरफ सिर्फ अपराध ही अपराध है.
    यह भी पढ़ें - टाटा ग्रुप के हवाले हुए भारत सरकार की एयर इंडिया, सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदा