भाजपा सांसद वरुण गांधी ने महात्मा गांधी को किया याद, कहा- गोडसे जिंदाबाद कहने वाले कर रहे शर्मसार

  • महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूरा देश आज उन्हें याद कर रहा है, भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी बापू के त्याग को लेकर ट्वीट किया.
  • उन्होंने कहा- भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, महात्मा गांधा ने देश के आध्यात्मिक आधार को खुद के जरिए व्यक्त किया.
  • वरुण ने आगे कहा- यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है लेकिन आज गोडसे जिंदाबाद कहने वाले लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं.
  • दरअसल गांधी जयंती के मौके पर ट्वीटर पर नाथूराम गोडसे जिंदाबाद ट्रेंड कर रहा था, इस ट्रेंड के साथ ट्वीट करने वाले भाजपा के ही समर्थक हैं.
  • ट्रोलर्स गांधी जी की तस्वीरों को एडिट करके उसे अश्लील बना रहे हैं, फोटो में गालियां लिखकर पोस्ट कर रहे हैं.
     यह भी पढ़ें - कोरोना संकट के बीच जब लोग हो रहे थे बेरोजगार उस वक्त अडानी ने हर दिन कमाए 1002 करोड़