
पूर्व सीएम के सलाहकार पर रेप के आरोप की सीबीआई जांच, कोर्ट ने पूछा- क्यों कराई जाए?
- झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ लगे रेप के आरोप की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
- हाईकोर्ट के जज संजय कुमार द्विवेदी ने याचिका को लेकर विपक्षी वकील से पूछा कि आखिर इस मामले की सीबीआई जांच क्यों करवाई जाए.
- दरअसल आरोपी सुनील तिवारी की पत्नी लालिमा तिवारी ने ही हाईकोर्ट में पति पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच करवाने की मांग की याचिका दायर की हैं.
- उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि उनके पति को फंसाया जा रहा है, वकील आरएस मजूमदार ने कहा- झारखंड पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती.
- वकील की दलील पर सहमति जताते हुए हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, रांची को नोटिस जारी करके जवाब देने को कहा है.
यह भी पढ़ें - यूपी : फर्रुखाबाद में नहीं थम रहा बुखार का कहर, अब तक सौ से अधिक लोगों की मौत




























































