टाटा ग्रुप के हवाले हुए भारत सरकार की एयर इंडिया, सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदा

  • निजीकरण की तरफ तेजी से बढ़ रही मोदी सरकार ने सरकारी एयर लाइन एयर इंडिया को नीलाम कर दिया, टाटा समूह ने सबसे ऊंची बोली लगाकार खरीदा.
  • एयर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने बोली लगाई थी, जिसमें टाटा ग्रुप जीत गया.
  • इसके पहले 2018 में भी भारत सरकार ने एयर इंडिया की 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया था पर कोई खरीददार नहीं मिला था.
  • एयर इंडिया के बिकने पर कांग्रेस के नेता श्रीनिवास ने तंज कसते हुए कहा- अब सिर्फ सरकार का निजीकरण बचा है.
  • बता दें कि एयर इंडिया की शुरुआत टाटा समूह ने 1932 में की थी, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इसका नाम एयर इंडिया करके इसे सरकारी बना दिया गया था.
     यह भी पढ़ें - सपा विधायक के ब्राह्मणों और क्षत्रियों के खिलाफ टिप्पणी से हंगामा, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग