
मनीष गुप्ता हत्याकांड में झूठी साबित हुई पुलिस, गिरने से नहीं बल्कि पिटाई से हुई थी मौत
- कानपुर के प्रॉपटी डीलर मनीष गुप्ता की मौत के मामलें में केस और पेचिदा होता जा रहा है। झूठ और सच का फ़ैसला पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देखा जा सकता है।
- वहीं पुलिस का कहना है कि इनकी मौत फिसल कर गिरने से हुई और रिपोर्ट में मारपीट से मरने की जानकारी मिली है।
- रिपोर्ट में मरने वाले का कारण सिर पर चोट मार कर हत्या करने का मामला बताया जा रहा हैं साथ ही 4 तेज चोटें आने का जिक्र किया गया है।
- मरने वाले के दाहिने हाथ की कलाई पर, बायीं आंख की ऊपरी परत पर चोट, सिर पर ज्यादा चोट मारने से हुई है।
- प्रॉपटी डीलर की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता अपने मृत पति के लिए न्याय की मांग की है। वह चाहती हैं कि जो पुलिसकर्मी इस का दोषी है उसको सजा मिले।
यह भी पढ़े :- सपा विधायक के ब्राह्मणों और क्षत्रियों के खिलाफ टिप्पणी से हंगामा, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग




























































