
कानपुर में फिर से कटी बच्ची की चोटी, पिछले एक साल में सामने आए दर्जनों मामले
- यूपी के कानपुर देहात में लड़की का चोटी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, पिछले एक साल में ऐसी दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
- मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के वैना गांव में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा घर में पढ़ाई कर रही थी तभी वह एक कमरे में किताब लेने पहुंची.
- कमरे में वह चिल्लाते हुए बेहोश हो गई, परिजन पहुंचे तो देखा कि बच्ची की चोटी कट गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे.
- अस्पताल ने प्राथमिक उपचार करके बच्ची को घर भेज दिया, बच्ची से चोटी कटने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा- उसे कोई जानकारी नहीं है.
- बता दें कि कानपुर देहात में पिछले एक साल के भीतर करीब एक दर्जन से अधिक मामले ऐसे सामने आ चुके हैं जहां लड़कियों की चोटी कट गई.
रिपोर्ट - कमर आलम यह भी पढ़ें - यूपी : रामलीला में दानिश बना राम तो घर पहुंच गए उपद्रवी, कहा- बंद करो वरना घर पर करेंगे कब्जा




























































