भाजपा विधायक ने कहा- सत्ता के लिए जोधाबाई की अकबर से शादी हुई, विवाद बढ़ा तो मांग ली माफी

  • अपने बयानो को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अकबर और जोधाबाई को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है.
  • सोमवार को सागर के हिन्दुत्व धर्म संवाद कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ने कहा- जोधाबाई और अकबर में कोई प्रेम नहीं था, सत्ता की लालच में शादी हुई.
  • विधायक ने कहा- दोनो के बीच आई लव यू नहीं था, सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगा दिया गया, ऐसे लुटेरों से सावधान रहने की जरूरत है.
  • विधायक के इस बयान के बाद राजपूत समाज भड़क गया, उसने विधायक की टिप्पणी को समाज को नीचा दिखाने वाली बताया.
  • विधायक ने इसके बाद माफी मांग ली, कहा- उनका मसकद किसी भी जाति-वर्ग को नीचा दिखाने का नहीं था, राजपूत समाज हमेशा हिन्दुत्व का रक्षक रहा है.
     यह भी पढ़ें - यूपी : मैनपुरी के स्कूल में दलित बच्चों से भेदभाव, शिकायत पर दलित प्रधान को दी जान से मारने की धमकी