
हरियाणा : चुनाव आयोग का ऐलान, ऐलनाबाद सीट पर ३० अक्टूबर को होगा मतदान
- चुनाव आयोग ने हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव की तारीख़ 30 अक्टूबर तय कर दी गई है। दो नवंबर को मतगणना होगी।
- मोदी सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध जताते हुए अभय सिंह चौटाला ने अपने विधायक पद को छोड़ दिया था, तब से ये पद ख़ाली था।
- कोरोना और किसान आंदोलन की तेज़ी को देखते हुए इस पद का चुनाव इस्तीफे के बाद 6 महीने में होना चाहिए,जो समय पर नहीं हो पाया।
- विधानसभा सीट के लिए अब हर पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं, लंबे समय से इंतज़ार के बाद अब गद्दी खाली नहीं दिखेंगी।
- चुनाव आयोग ने इस बार 14 राज्यों की 30 विधानसभा और 3 लोकसभा सीट पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें - यूपी : मैनपुरी के स्कूल में दलित बच्चों से भेदभाव, शिकायत पर दलित प्रधान को दी जान से मारने की धमकी




























































