आज कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी, यहां से बदलेगी पार्टी की किस्मत!

  • भगत सिंह की जयंती के मौके पर सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी कांग्रेस में शामिल होंगे.
  • सूत्रों के मुताबिक इन दोनो नेताओं को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.
  • इन दोनो ही नेताओं को कांग्रेस में लाने के पीछे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को माना जा रहा है, वह कांग्रेस को एक नया रूप देने में लगे हैं.
  • कन्हैया कुमार ने पिछले दिनों राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे साथ ही उनका सीपीआई से विवाद भी लगातार बढ़ रहा था.
  • बिहार कांग्रेस के नेता इस पर बोलने से बच रहे हैं, उन्हें इस बात का अंदेशा है कि कन्हैया के आने से उनकी वैल्यू कम हो जाएगी.
     यह भी पढ़ें - भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले- यूपी में किसानों की हालत दयनीय, 400 रुपए हो गन्ने का भाव