कृषि कानून के विरोध में भारत बंद पूरी तरह से सफल, आगे की रणनीति जल्द तय होगी - राकेश टिकैत 

  • केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून के विरोध में किसानों ने सोमवार को दस घंटे का भारत बंद बुुलाया था जिसका देश के विभिन्न हिस्सों में साफ असर दिखा.
  • किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- भारत बंद पूरी तरह से सफल रहा, आगे की रणनीति संयुक्त किसान मोर्चा तय करेगा जिसका खुलासा जल्द करेंगे.
  • कुछ संगठनों के न समर्थन करने के सवाल पर उन्होंने कहा- एक हजार से अधिक किसान संगठन हैं, दो-चार नहीं किए तो कोई असर नहीं पड़ा.
  • स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने भी भारत बंद को सफल बताते हुए कहा- सत्ता का पूंजीपतियों-दलालों से संबंध है तभी तो भारत बंद है.
  • योगेंद्र ने कहा- जो लोग बताते हैं कि ये आंदोलन पंजाब-हरियाणा का है उन्हें आज के भारत बंद ने जवाब दे दिया है.
     यह भी पढ़ें - भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले- यूपी में किसानों की हालत दयनीय, 400 रुपए हो गन्ने का भाव