त्रिपुरा सीएम के बिगड़े बोल, अधिकारियों से कहा- हमारे पास पॉवर, कोर्ट की अवमानना से न डरें

  • अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के सीएम बिल्पब देव ने एकबार फिर से विवादित बयान दिया है, जिसपर हंगामा मचा हुआ है.
  • सोमवार को बिप्लब सिविल सर्विस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किसी से नहीं डरने की बात कही.
  • बिप्लब देव ने अधिकारियों से कहा- न्यायपालिका से न डरें और काम के आड़े कोर्ट की अवमानना को न आने दें, कोर्ट की अवमानना को टाइगर की तरह माना जाता है.
  • उन्होंने आगे कहा- मैं यहां का टाइगर हूं, मेरे हाथ में पॉवर है, अगर किसी को जेल जाना होगा तो सबसे पहले मैं जाऊंगा.
  • सीएम के बयान पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- ये देश का अपमान है, लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है क्या सुप्रीम कोर्ट इसपर संज्ञान लेगा.
     यह भी पढ़ें - भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले- यूपी में किसानों की हालत दयनीय, 400 रुपए हो गन्ने का भाव