
सिरसा के डीसी और पुलिस अधीक्षक ने किसानों के साथ की बैठक, कहा- कानून नहीं तोड़ें
- हरियाणा के जिला सिरसा में किसानों के द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा में भारत बंद के लिए अपना अहम योगदान देते हुए पूरे जिले में 31 जगह पर धरना प्रदर्शन किया।
- इस दौरान किसानों के मुख्य मोर्चा पदाधिकारियों से अपील करते हुए डीसी अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने बोला कि क़ानून को तोड़ने का प्रयास ना करें और शांति व्यवस्था के साथ धरना जारी रखें।
- किसानों ने इस दौरान बस, मार्केट, सब्जीमंडी, अनाजमंडी को पूरी तरह बंद रखा जाएगा, साथ में पुलिस बल के 650 जवानों के अलावा 28 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी हैं।
- किसान नेता हरविंद्र सिंह थिंद ने बताया कि किसानों की एकता को देखते हुए बाज़ार, व्यापारी, सब्जीमंडी और अनाजमंडी कमेटी से जुड़े लोगों ने धरना करने में अपना समर्थन दिया है।
- भारत बंद के दौरान धरना देते हुए ऐलनाबाद से सिरसा रोड़, डबवाली से ऐलनाबाद रोड़, सिरसा से भादरा रोड़ और चौपटा से नोहर रोड़ के रास्तें में आने वाले गांवों के किसान और लोग शामिल हुए हैं। यह भी देखें :- किसानों का भारत बंद, यूपी-हरियाणा और दिल्ली बॉर्डर पर सड़क जाम, कई मेट्रो स्टेशन बंद




























































