
कृषि कानून को लेकर टिकैत की राष्ट्रपति बाइडन से अपील, कहा- मोदी जी के सामने हमारी बात रखिएगा
- कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका गए हैं जहां राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे.
- किसान नेता राकेश टिकैत ने बैठक से पहले जो बाइडन को मेंशन करते हुए एक ट्वीट किया और कहा- हमारी समस्याओं को पीएम मोदी के सामने रखिएगा.
- टिकैत ने कहा- हम भारतीय किसान मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, 11 महीने में 700 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है.
- आखिर में लिखा- किसानों को बचाने के लिए तीनों कानून रद्द होने चाहिए, कृपया मोदी से मिलते वक्त हमारी चिंताओं को उनके सामने रखिएगा.
- टिकैत ने एक वीडियो संदेश के जरिए अमेरिका में रहने वाले भारतियों से अपील करते हुए अपील की थी कि अपनी कार में नो फार्मर नो फूड का बैनर लगा लीजिए.
यह भी पढ़ें - किसानों के साथ भाजपा सांसद वरुण गांधी, कहा- अन्याय के खिलाफ उठाता रहूंगा हमेशा आवाज




























































