
बोले भाजपा सांसद बलूनी, उत्तराखंड में एक-दो कांग्रेस नेताओं को छोड़ सब भाजपा में आना चाहते हैं
- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है, भाजपा के तमाम बड़े नेता इन दिनों राज्य का दौरा कर रहे हैं.
- भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा- कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत के इर्द-गिर्द के लोगों को छोड़कर सब कांग्रेसी भाजपा में आना चाहते हैं.
- उन्होंने दावा किया कि तमाम कांग्रेसी नेता संपर्क कर रहे हैं लेकिन भाजपा में हाउस फुल है, हम अपने ही कार्यकर्ताओं को चुनाव में उतारेंगे.
- बलूनी के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पलटवार करते हुए कहा- भाजपा के कई नेता हमारे संपर्क में हैं, लेकिन हम कुछ को ही पार्टी में शामिल करेंगे.
- वहीं हरीश रावत ने सांसद के हाउस फुल बयान पर चुटकी लेते हुए कहा- बलूनी जी भले दल-बदल कराने में पारंगत हों पर वह यहां घबरा गए हैं.
यह भी पढ़ें - किसानों के साथ भाजपा सांसद वरुण गांधी, कहा- अन्याय के खिलाफ उठाता रहूंगा हमेशा आवाज




























































