Get Premium
मिठाई चोरी का मामला पहुंचा कोर्ट, जज ने आरोपी बच्चे को किया बरी, कहा- कृष्ण भी माखन चुराते थे
- बिहार के नालंदा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां जुवेनाइल कोर्ट ने मिटाई चोरी के आरोपी एक बच्चे को बरी कर दिया.
- जुवेनाइल के चीफ मजिस्ट्रेट मानवेंद्र मिश्र ने कहा- हमें बच्चों के मामलों में सहनशील होना होगा, बच्चों की सामाजिक स्थिति को समझना होगा.
- दरअसल नालंदा जिले के हरनौत थाने में एक बच्चा अपने ननिहाल आया था, भूख लगी तो पड़ोसी मामी के घर रखी मिठाइयां खा गया और मोबाइल ले लिया.
- घर के बाहर गेम खेलते वक्त मोबाइल तो मामी ने ले लिया लेकिन मिठाई चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी, जिसपर जज ने बच्चे को बरी कर दिया.
- जज ने कहा- हमारी सनातन संस्कृति में भगवान कृष्ण द्वारा माखन चुराने का वर्णन है, उन्होंने पुलिस से इस तरह केस को नहीं दर्ज करने को कहा.
यह भी पढ़ें - किसानों के साथ भाजपा सांसद वरुण गांधी, कहा- अन्याय के खिलाफ उठाता रहूंगा हमेशा आवाज