
दिल्ली रोहिणी कोर्ट में गैंगवार, वकील के ड्रेस में आए हमलावरों ने गैंगस्टर को गोली मारी, कुल तीन की मौत
- देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को एक भयानक घटना सामने आई जहां गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई.
- मिली जानकारी के अनुसार वकील का ड्रेस पहनकर आए दो हमलावरों ने मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी.
- इसके बाद वहां मौजूद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और दोनो हमलावरों को मार गिराया, तीन लोग घायल भी हुए हैं.
- ये घटना उस वक्त घटी जब स्पेशल सेल की टीम जितेंद्र को कोर्ट रूम में लेकर गई थी, हमलावरों में एक राहुल है जिसपर 50 हजार का इनाम था.
- बता दें कि जीतेंद्र ने अपराध के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाई थी, पुलिस ने पिछले साल गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था, साथी कुलदीप फज्जा फरार हो गया था.
यह भी पढ़ें - किसानों के साथ भाजपा सांसद वरुण गांधी, कहा- अन्याय के खिलाफ उठाता रहूंगा हमेशा आवाज




























































