
बिहार : 'हर घर नल का जल' योजना के जरिए नेताओं की चांदी, डिप्टी सीएम ने साले-बहु को दिए 36 ठेके
- बिहार में सीएम नीतीश कुमार द्वारा पांच साल पहले पीने के साफ पानी के लिए हर घर नल का जल योजना की शुरुआत की थी जो फिलहाल सफल बताई जाती है.
- योजना को लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने रिपोर्ट बनाई, जिसमें बताया कि भाजपा नेता एवं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने योजना के जरिए परिवार को फायदा पहुंचाया.
- रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना के तहत उनके परिवार के सदस्यों को 53 करोड़ रुपए से अधिक प्रोजेक्ट दिए गए, जो अब चर्चा का विषय बन गया.
- इस लाभ में डिप्टी सीएम की बहु पूजा कुमारी और उनके साले प्रदीप कुमार की भी कंपनियां शामिल हैं, तमाम ठेके इन कंपनियों को दिए गए हैं.
- ताराकिशोर ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा- इन ठेको का राजनीतिक आधार पर कोई संबंध नहीं है, जब आवंटित हुआ तो मैं विधायक था.
यह भी पढ़ें- मरीज बनकर सफदरजंग हॉस्पिटल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बेंच पर बैठे तो गार्ड ने मारा डंडा




























































