
मरीज बनकर सफदरजंग हॉस्पिटल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बेंच पर बैठे तो गार्ड ने मारा डंडा
- कोरोना संकट के बीच दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मरीज बनकर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को गार्ड ने डंडा मार दिया.
- ये बात उन्होंने मंगलवार को अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के उद्धाटन समारोह में बताई जिसके बात वहां बैठे लोग सन्न रह गए.
- स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस दौरान मैने देखा कि एक बुजुर्ग महिला को बेटे के लिए स्ट्रेचर की जरूरत थी लेकिन वहां मौजूद गार्ड ने मदद नहीं की.
- मनसुख मांडविया ने कहा- अस्पताल में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे लोगों को परेशानी न हो, अगर परेशानी होती है तो ये दिक्कत की बात होगी.
- बता दें कि मांडविया ने इस दौरान अस्पताल में नए ऑक्सीजन प्लांट, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अस्थायी अस्पताल का उद्धाटन किया.
यह भी पढ़ें - फिर हुई गीतकार मनोज मुंतशिर की किरकिरी, अंग्रेजी कविता का अनुवाद करके खुद के नाम छापा




























































