
नोएडा में मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी, करणी सेना ने दी विरोध की चेतावनी
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा हर वर्ग के वोट को लुभाने की कोशिश में है, बुधवार को सीएम योगी नोएडा में होंगे.
- सीएम योगी आदित्यनाथ सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, इसे लेकर गुर्जर महासभा ने प्रेसवार्ता की तो करणी सेना घोड़ी गांव पहुंच गए.
- करणी सेना ने साफ कहा है कि अगर प्रतिमा का अनावरण होता है तो इसका विरोध करेंगे, करणी सेना के प्रदेश सचिव सचिन चौहान गांव के भीतर पहुंच गए.
- करणी सेना का कहना है कि मिहिर भोज हमारे प्रतिहार थे, क्षत्रिय महापुरुष को गुर्जर अपना बनाना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे.
- करणी सेना द्वारा विरोध के आह्वान पर प्रशासन नजर बनाए हुए है, सुरक्षा व्यवस्था को पहले के मुकाबले और मजबूत कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें - मरीज बनकर सफदरजंग हॉस्पिटल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बेंच पर बैठे तो गार्ड ने मारा डंडा




























































