
गोवा में चुनावी मोड में AAP, केजरीवाल बोले- सरकार बनी तो नहीं रहेगा कोई बेरोजगार
- गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है, आम आदमी पार्टी ने इसबार चुनाव जीतने के लिए कमर कस चुकी है.
- मंगलवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गोवा पहुंचे, इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और सरकार बनने के बाद युवाओं को रोजगार देने की बात कही.
- केजरीवाल ने कहा- प्रदेश के युवाओं को नौकरी में 80 फीसदी आरक्षण देंगे, जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे.
- वर्तमान भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा- आज गोवा में बिना सिफारिश और पैसे के युवाओं को नौकरी नहीं मिलती लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं है.
- इसके अलावा केजरीवाल ने प्रदेश में पर्यटन एवं 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया, बता दें कि केजरीवाल का ये दूसरा दौरा है
यह भी पढ़े :- राकेश टिकैत का तंज, योगी का प्रमोशन करके बनाया जाए पीएम, मोदी बनें राष्ट्रपति




























































