राकेश टिकैत का तंज, योगी का प्रमोशन करके बनाया जाए पीएम, मोदी बनें राष्ट्रपति

  • यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग जारी है, कृषि कानून को लेकर जारी किसान आंदोलन इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
  • किसान आंदोलन के अगुआ राकेश टिकैत एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे और किसानों की समस्या को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला.
  • उन्होंने कहा- यूपी में भाजपा की सरकार आनी नहीं है ऐसे में योगी की पदोनत्ति करके उन्हें नरेंद्र मोदी की जगह पीएम बनाया जाना चाहिए.
  • पत्रकार ने पूछा फिर मोदी कहां जाएंगे तो उन्होंने कहा- उन्हें तो वैसे भी कुर्सी छोड़नी है अब चाहे तो वह राष्ट्रपति का पद संभाल लें.
  • टिकैत बोले- मोदी की देश में इस वक्त बहुत बदनामी हो रही है, ऐसे में उनके स्थान पर किसी और को एडजस्ट किया जाएगा उन्हें हटाया जाना तय है.

    यह भी पढ़ें - गुजरात : अडानी पोर्ट पर 21 हजार करोड़ की हिरोइन जब्त, कंधार से आई थी ड्रग्स की बड़ी खेप