चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने की पिटाई, आहत युवक ने घर जाकर कर ली आत्महत्या

  • राजस्थान के नागौर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक युवक को चोरी के आरोप में बुरी तरह पीटा गया और उसका वीडियो बनाया गया.
  • पिटाई से आहत युवक ने सोमवार को गांव के ही एक टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई.
  • पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लोग युवक का बाल काटते नजर आ रहे हैं, बड़ी संख्या में लोगों ने घेर रखा है.
  • परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, कहा- वीडियो सामने आने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई.
  • वहीं एसएचओ लालचंद मीणा ने सफाई देते हुए कहा- सोहनलाल जाट के परिजनों की तरह से कोई शिकायत नहीं मिली, अब मामले की जांच की जा रही है.
     यह भी पढ़ें - गुजरात : अडानी पोर्ट पर 21 हजार करोड़ की हिरोइन जब्त, कंधार से आई थी ड्रग्स की बड़ी खेप