
12 साल का बच्चा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कहा- स्कूल खुलवाइए सर, जज बोले- पढ़ाई पर ध्यान दो
- कोरोना संकट के कारण बंद पड़े स्कूलों को खुलवाने के लिए एक 12 साल के बच्चे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी.
- कोर्ट ने बच्चे की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे हिदायत दी कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे, याचिका दाखिल करने के चक्कर में न पड़े.
- कोर्ट ने स्कूल खोलने की इजाजत देने से इंकार करते हुए कहा- वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तीसरी लहर का खतरा बरकरार है.
- जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा- बच्चों को अभी वैक्सीन नहीं लगी है, ऐसे में हर राज्यों के भीतर स्कूल खोलने का निर्णय नहीं दे सकते.
- बच्चे ने याचिका में कहा- ऑनलाइन पढ़ॉई कारगर नहीं है, इससे तनाव अधिक बढ़ रहा है, कोर्ट की हिदायत के बाद उसने याचिका वापस ले ली.
यह भी पढ़ें - गुजरात : अडानी पोर्ट पर 21 हजार करोड़ की हिरोइन जब्त, कंधार से आई थी ड्रग्स की बड़ी खेप




























































