नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि का विवादों से पुराना नाता, छेड़खानी के आरोप में जा चुका है जेल 

  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके शिष्य रहे आनंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया गया है.
  • आनंद गिरि का विवादों से पुराना नाता रहा है, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में योग सिखाने के नाम पर लड़कियों को गलत तरीके से छूने के मामले में जेल भी जा चुका है.
  • आनंद विवाहित है और उसपर आरोप है कि हनुमान मंदिर के लिए आए चढ़ावे के पैसो को वह अपने परिवार पर खर्च करता था.
  • नरेंद्र गिरि ने चार साल पहले उसे अपना उत्तराधिकारी बताया था लेकिन पिछले दिनों उसे अपना शिष्य मानने से इंकार करते हुए मठ से बाहर कर दिया था.
  • दरअसल निरंजनी अखाड़े के पास न सिर्फ प्रयागराज बल्कि नोएडा में कई एकड़ कीमती जमीन है जिसपर आनंद की नजर थी.
     यह भी पढ़ें - एक दिन पहले महंत नरेंद्र गिरि ने स्वयं मंगाई थी रस्सी, शिष्य से बोले- परेशान ना करें, कोई आने वाला है