एक दिन पहले महंत नरेंद्र गिरि ने स्वयं मंगाई थी रस्सी, शिष्य से बोले- परेशान ना करें, कोई आने वाला है

  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की यूपी पुलिस जांच कर रही है, इस दौरान उनके शिष्यों ने कई अहम बातें बताई.
  • शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है क्योंकि शिष्य ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले रस्सी मंगाई थी, कारण पूछने पर कपड़ा सुखाना बताया था.
  • एक अन्य शिष्य निर्भय द्विवेदी ने बताया कि महाराज जी ने दोपहर का भोजन करने के बाद कहा- मुझे कोई परेशान नहीं करेगा, कोई मिलने आ रहा है.
  • मठ में मौजूद किसी भी सदस्य को ये नहीं पता कि उनसे मिलने कौन आ रहा था, वहीं दूसरी तरफ लोगों का इशारा आनंद गिरि के ऊपर है.
  • पुलिस ने आनंद गिरि को हिरासत में ले लिया है, आनंद ने खुद को बेकसूर बताते हुए अन्य दूसरे शिष्यों पर ही महाराज की हत्या का आरोप लगा दिया.

    यह भी पढ़ें - दलित सीएम को मायावती ने बताया चुनावी हथकंडा, कहा- कांग्रेस को दलितों पर भरोसा नहीं