
सीएम बनते ही चरणजीत सिंह को राष्ट्रीय महिला आयोग ने घेरा, 2018 के मामले पर मांगा इस्तीफा
- पंजाब में पिछले कुछ महीनों से जारी सियासी उठापटक नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के सीएम बनने पर थमती नजर आ रही थी लेकिन फिर से मुसीबत खड़ी हो गई.
- चरणजीत सिंह के खिलाफ मीटू का जिन्न बाहर निकल आया है, 2018 के एक मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनसे इस्तीफा मांगा है.
- महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उन्हें सीएम पद से हटाने के लिए प्रदर्शन किया, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा.
- रेखा ने कहा- चन्नी महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं, उनके खिलाफ जांच हो, वह मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं हैं.
- दरअसल सीएम के खिलाफ एक आईएएस को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप था हालांकि इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई.
यह भी पढ़ें - दलित सीएम को मायावती ने बताया चुनावी हथकंडा, कहा- कांग्रेस को दलितों पर भरोसा नहीं




























































