CM योगी बोले- दलित समाज का नींव, लोग बोले- उस नींव पर दीवार भी तो बन सकती है 'ठाकुर साहब'

  • पंजाब में कांग्रेस द्वारा दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम को बनाने को लेकर दलितों को लेकर सियासत बढ़ गई है.
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लिखा - अनुसूचित जाति समाज का नींव है, नींव दिखती नहीं किंतु भवन उसी पर खड़ा होता है.
  • उन्होंने आगे लिखा - भवन की मजबूती भी उसी पर निर्भर करती है, उनके इस पोस्ट पर तमाम लोगों के तर्क से भरे कमेंट आए.
  • एक यूजर ने लिखा - नींव की ईंट से भवन की दीवार भी तो बन सकती है ठाकुर साहब, जरूरी नहीं कि वह जमीन में ही दबी रहे.
  • वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- यही तो खेल है, दलित नींव है तो फर्स्ट, सेकंड और थर्ड फ्लोर कौन है, अब दलितों को टॉप फ्लोर चाहिए.
     यह भी पढ़ें - दलित सीएम को मायावती ने बताया चुनावी हथकंडा, कहा- कांग्रेस को दलितों पर भरोसा नहीं