आजम, मुख्तार और अतीक को अपने दफ्तर नहीं बुलाएगी ED, सभी से जेल में होगी पूछताछ

  • समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान, बसपा विधायक डॉन मुख्तार अंसारी और बाहुबली नेता अतीक अहमद से जल्द ही ईडी पूछताछ करने वाली है.
  • कोर्ट से निर्देश के बाद तीनों लोगों से जेल के भीतर ही पूछताछ होगी, ये पूछताछ 20 सितंबर से लेकर 24 सितंबर के बीच होगी.
  • आजम खान से सीतापुर, मुख्तार से बांदा जेल एवं अतीक अहमद से साबरमती की जेल में पूछताछ होगी, ईडी की एक टीम सीतापुर पहुंच चुकी है.
  • मुख्तार अंसारी पर 49 मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या, रंगदारी, जमीन हड़पने जैसे गंभीर मामले हैं, अतीक अहमद पर कुल 196 केस दर्ज हैं.
  • अतीक अहमद का परिवार एआईएमआईएम में शामिल हो गया है, ओवैसी ने अतीक से मिलने का समय मांगा पर जेल प्रशासन ने अनुमति नहीं दी.
     यह भी पढ़ें - दलित सीएम को मायावती ने बताया चुनावी हथकंडा, कहा- कांग्रेस को दलितों पर भरोसा नहीं