
पंजाब : CM चरणजीत सिंह का ऐलान, किसानों का बिजली बिल होगा माफ, लगेंगे दोबारा मीटर
- पंजाब में नए सीएम के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी ने पद भार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने आम लोगों के हित के लिए कई अहम फैसले लिए.
- चरणजीत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- पंजाब के सभी किसानों का बिजली बिल हम माफ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जल्द ही इसपर फैसला होगा.
- उन्होंने कहा- जिन लोगों के बिजली के मीटर उखाड़ दिए गए हैं, उसे प्रशासन दोबारा लगाएगा, किसी को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी.
- कृषि कानून को लेकर उन्होंने मोदी सरकार से अपील करते हुए कहा- इसे वापस लिया जाए, क्योंकि यह किसानों के हित में नहीं है.
- बता दें कि 32 फीसदी दलित जनसंख्या वाले पंजाब में पहली बार कोई दलित मुख्यमंत्री बना है, विपक्षी दल इसे चुनावी हथकंडा मान रहे हैं.
यह भी पढ़ें - आजाद भारत में पहली बार नागालैंड में बिना विपक्ष चलेगी सरकार, सभी दलों ने माना प्रस्ताव




























































