Get Premium
आजाद भारत में पहली बार नागालैंड में बिना विपक्ष चलेगी सरकार, सभी दलों ने माना प्रस्ताव
- भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में अब बिना किसी विपक्ष के ही सरकार चलेगी, सभी पार्टियों ने एक साथ मिलकर सरकार चलाने का फैसला किया है.
- प्रदेश के सीएम नेफियू रियो की अध्यक्षता में हुई बैठक में विपक्ष रहित सरकार के प्रस्वाव को सभी दलों ने मान लिया, इसमें भाजपा भी शामिल है.
- नागालैंड सरकार के प्रवक्ता नीबा क्रोनू ने कहा अगले कुछ दिनों में विधायक विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखेंगे.
- बता दें कि 19 जुलाई को मुख्य विपक्षी दल एनपीएफ ने बिना किसी शर्त के एक सर्वदलीय सरकार बनाने का प्रस्ताव विधानसभा के भीतर रखा था.
- इस प्रस्ताव का मकसद मुख्य रूप से नागा मुद्दों को जल्द निपटाने पर था, पहले तो भाजपा ने इसे मानने पर इंकार किया लेकिन बाद में मान लिया.
यह भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों का उपचार बुलडोजर, लोगों ने दागे सवाल