दलित विरोधी भाजपा! पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग 

  • पंजाब में जारी सियासी उठापटक रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाने के साथ थमती नजर आ रही थी लेकिन तभी भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया.
  • ट्विटर पर भाजपा के तमाम नेता एवं समर्थक चरणजीत सिंह का विरोध करने लगे, जिसके बाद कांंग्रेस नेताओं ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया.
  • दलित कांग्रेस अध्यक्ष नितीन राउत ने कहा- जिनके बाबा-दादा दलितों को मल-मूत्र उठाने वाला समझते हैं उन्हें दलित सीएम से दिक्कत तो होगी.
  • उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा- गैर बराबरी और पीढ़ी-दर-पीढ़ी शोषण को ईश्वरीय न्याय मानने वालों को बाबा साहेब से भी दिक्कत थी अब सीएम से भी है.
  • बता दें कि पंजाब में दलित आबादी 32 फीसदी है, अभी तक किसी पार्टी ने वहां दलित सीएम नहीं बनाया था, कांग्रेस ने पहली बार ऐसा किया है.
     यह भी पढ़ें - दिल्ली में तीन भाजपा पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप, आदेश गुप्ता ने तीनों को पार्टी से निकाला