दिल्ली में तीन भाजपा पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप, आदेश गुप्ता ने तीनों को पार्टी से निकाला

  • दिल्ली में नगर निगम चुनाव में एकबार फिर से अपनी वापसी के लिए भाजपा अपनी छवि को सुधारने में लगी है, रविवार को तीन पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया.
  • दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुखर्जी नगर की पार्षद पूजा मदान, न्यू अशोक नगर की रजनी बबलू पांडे, व सहदुलज्जाब के संजय ठाकुर को बाहर किया.
  • इन तीनों ही पार्षदों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे, पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने इनके बदलते व्यवहार की शिकायत पार्टी नेताओं से की.
  • पार्टी ने इन्हें स्वाभाव में बदलाव और शिकायतों का मौका न देने की हिदायत दी लेकिन इनके भ्रष्टाचारी व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ.
  • जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली पार्टी ने सख्त कदम उठाते हुए इन तीनों पार्षदों को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
     यह भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों का उपचार बुलडोजर, लोगों ने दागे सवाल