71 बरस के हुए पीएम मोदी, भाजपा नेताओं ने दी बधाई, युवा मना रहे बेरोजगार दिवस

  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 71 साल के हो गए, इस दौरान भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी बधाई दी, राष्ट्रपति ने लिखा - मेरी शुभेच्छा है कि आप 'अहर्निशं सेवामहे' की अपनी सर्वविदित कार्य करते रहें.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मोदी जी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आपको आजीवन मां भारती की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हो.
  • वहीं दूसरी तरफ युवा पीएम के जन्मदिन को बेरोजगार एवं जुमला दिवस के रूप में मना रहे हैं, उनकी मांग है कि जल्द भर्तियां निकाली जाएं.
  • वहीं भारत सरकार इस दिन टीकाकरण का विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की कोशिश में है, इस दिन डेढ़ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकती है.
     यह भी पढ़ें - अन्य विचारधाराओं से समझौता कर सकता हूं पर RSS की विचारधारा से नहीं- राहुल गांधी