अन्य विचारधाराओं से समझौता कर सकता हूं पर RSS की विचारधारा से नहीं- राहुल गांधी

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे, वहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला.
  • राहुल गांधी ने कहा- मैं अन्य विचारधाराओं के साथ समझौता कर सकता हूं पर भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से कोई समझौता नहीं कर सकता.
  • उन्होंने कहा- भाजपा धर्म की दलाली करती है, ये झूठे हिन्दू हैं, जहां भी जाते हैं लक्ष्मी और दुर्गा को कमजोर करते हैं.
  • कांग्रेस की योजनाओं की बात करते हुए उन्होंने कहा- हमने मनरेगा के जरिए लोगों के जेब में लक्ष्मी डाली और इन्होंने नोटबंदी के जरिए निकाल ली.
  • दरअसल इस वक्त राहुल गांधी हिन्दू धर्म के नाम पर ही भाजपा को टारगेट कर रहे हैं, पिछले दिनों वह वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने गए थे.
     यह भी पढ़ें - राकेश टिकैत के निशाने पर ओवैसी, कहा- 'चाचाजान' पर क्यों नहीं होता कोई केस?