
मथुरा में डेंगू और वायरल बुखार से कोहराम, गहने गिरवी रखकर प्राइवेट अस्पताल में करवा रहे इलाज
- यूपी के मथुरा और फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार से हाहाकार मचा हुआ है, अब तक डेढ़ सौ से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है.
- मथुरा जिले के कोह गांव में हालात और खराब हैं, यहां अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 10 बच्चे शामिल हैं.
- अजीब ये कि इस गांव में डेंगू के साथ स्क्रब फायटस और लेप्टोस्पायरोसिस का भी खतरा बढ़ गया है, सरकारी अस्पतालों में कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
- गांव के ही हरिशंकर ने बताया कि सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं हो रहा है इसलिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है जहां इलाज के लिए गहने गिरवी रखने पड़ रहे हैं.
- गांव के ही कई बुजुर्गों ने बताया कि गांव में डर का आलम ये है कि यहां तमाम लोगों ने अपने छोटे बच्चों को अपने दूर के रिश्तेदारों के घर भेज दिया है.
यह भी पढ़ें - राकेश टिकैत के निशाने पर ओवैसी, कहा- 'चाचाजान' पर क्यों नहीं होता कोई केस?




























































