राकेश टिकैत के निशाने पर ओवैसी, कहा- 'चाचाजान' पर क्यों नहीं होता कोई केस?

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है, कृषि कानून के विरोध में जारी आंदोलन के मुखिया राकेश टिकैत ने तंज कसा है.
  • हापुड़ में रैली कर रहे असदुद्दीन ओवैसी को टिकैत ने भाजपा का चाचाजान बताया, कहा- ओवैसी भाजपा को गाली देते हैं पर इनके खिलाफ केस नहीं होता.
  • उन्होंने कहा- ओवैसी और भाजपा एक ही टीम है, ओवैसी हैदराबाद से आए ही इसलिए हैं ताकि भाजपा को फायदा पहुंचा सकें.
  • केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए टिकैत ने कहा- किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाली सरकार आज सड़क और फैक्ट्री बेचने में लगी हुई है.
  • बता दें कि कुशीनगर की एक सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव का बिना नाम लिए अब्बाजान के जरिए हमला बोला था.
     यह भी पढ़ें - पीएम आवास योजना के 6 लाख लाभार्थियों में महज 10 मुस्लिम, ओवैसी ने साधा भाजपा पर निशाना