सोनू सूद के घर जांच करने पहुंची आयकर विभाग की टीम, केजरीवाल ने बनाया था ब्रॉन्ड एंबेसडर 

  • बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर और दफ्तर समेत ६ ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम पहुंच गई जिससे सियासी हलचल तेज हो गई.
  • आयकर विभाग की टीम किस मामले को लेकर सोनू सूद के घर पहुंची है इसपर अभी कुछ क्लीयर नहीं है लेकिन तमाम लोग इसे केजरीवाल से जोड़कर देख रहे हैं.
  • दरअसल पिछले दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल देश के मैंटोर कार्यक्रम के तौर पर सोनू सूद को ब्रांड एम्बेडसर बनाया था.
  • उस वक्त चर्चा हुई कि सोनू सूद जल्द ही आम आदमी पार्टी के साथ जा सकते हैं हालांकि उन्होंने इसपर किसी तरह का बयान नहीं दिया.
  • बता दें कि दो दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को ईडी ने नोटिस थमाई थी, जिसके बाद पार्टी ने केंद्र को निशाने पर लिया था.
     यह भी पढ़ें - राकेश टिकैत के निशाने पर ओवैसी, कहा- 'चाचाजान' पर क्यों नहीं होता कोई केस?