
गुजरात भाजपा में कलह! नए सीएम बदलना चाहते हैं सारे मंत्री, नितिन पटेल ने की वाघेला से मुलाकात
- गुजरात में भाजपा के भीतर सियासी संकट बरकरार है, नवनियुक्त सीएम भूपेंद्र पटेल प्रदेश के सभी मंत्रियों को बदलने के मूड में हैं.
- सीएम के इस फैसले पर पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल और पूर्व सीएम विजय रूपाणी नाराज बताए जा रहे हैं, कई और मंत्री भी नाराज हैं.
- सूत्रों के मुताबिक 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है, महिलाओं और नए चेहरों की भागेदारी को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है.
- इसी बीच नितिन पटेल कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला से मिलने पहुंचे, जिसे लेकर सियासी पारा बढ़ गया.
- नितिन पटेल की नाराजगी की बडी़ वजह ये है कि भूपेंद्र पटेल भी पाटीदार समाज से आते हैं ऐसे में भाजपा सीएम और डिप्टी सीएम एक ही समाज का नहीं रख सकती.
यह भी पढ़ें - राकेश टिकैत के निशाने पर ओवैसी, कहा- 'चाचाजान' पर क्यों नहीं होता कोई केस?




























































