
हिन्दू सबसे अधिक सहनशील बहुसंख्यक, अफगानिस्तान नहीं बन सकता भारत - जावेद अख्तर
- अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले गीतकार जावेद अख्तर ने इसबार हिन्दुओं को सबसे अधिक सहनशील बहुसंख्यक बताया है.
- शिवसेना के मुखपत्र सामना में दिए अपने स्पष्टीकरण में उन्होंने लिखा- तालिबान शासन वाले अफगानिस्तान की तुलना भारत से नहीं की जा सकती.
- उन्होंने लिखा- भारतीय स्वभाव से चरमपंथी नहीं हैं, उनका डीएनए समान्य रहना है, कुछ दक्षिणपंथी ही भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं.
- दरअसल पिछले दिनों उन्होंने आरएसएस की तुलना तालिबान से कर दी थी जिसके बाद भाजपा नेताओं ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया और माफी मांगने को कहा.
- शिवसेना ने भी बयान पर ऐतराज जताते हुए कहा था कि आरएसएस तालिबानी विचारों वाला होता तो तीन तलाक के खिलाफ कानून नहीं बना होता.
यह भी पढ़ें - राकेश टिकैत के निशाने पर ओवैसी, कहा- 'चाचाजान' पर क्यों नहीं होता कोई केस?




























































