Get Premium
सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में पटाखों पर लगाया प्रतिबंध, कहा- व्यापारी न करें भंडारण
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दीवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए करीब दो महीने पहले ही इसपर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है.
- बुधवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि पिछले तीन साल से दीवाली पर प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए इसबार भी प्रतिबंध बरकरार रहेगा.
- उन्होंने कहा- पिछली बार पटाखों पर देर से प्रतिबंध लगाया गया था जिसके कारण व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ था.
- इसबार व्यापारियों से अपील की जा रही है कि पटाखों का किसी भी तरह का भंडारण न करें, ताकि प्रदूषण के खतरे को कम किया जा सके.
- बता दें कि केजरीवाल के इस फैसले पर कांग्रेस एकमत दिखती है लेकिन भाजपा इसे हिन्दू विरोधी फैसला बताकर पेश करती नजर आती है.
यह भी पढ़ें - राकेश टिकैत के निशाने पर ओवैसी, कहा- 'चाचाजान' पर क्यों नहीं होता कोई केस?