
UP : सीएम योगी के गृह जिले में दलित ग्राम प्रधान की पीट पीटकर हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार
- उत्तर प्रदेश में अपराध पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है, यूपी के गोरखपुर जिले में एक दलित ग्राम प्रधान की पीट पीटकर हत्या कर दी गई.
- मिली जानकारी के अनुसार सहजनवा थाना क्षेत्र के सेमर डाड़ी गांव में सोमवार रात ग्राम प्रधान जनक धारी रंजन को दबंगो ने बुरी तरह से पीट दिया.
- परिजन ग्राम प्रधान को लेकर ठर्रापार अस्पताल पहुंचे जहां से गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
- घटना को लेकर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
- बता दें कि यूपी में दलितों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है, इसके पहले आजमगढ़ में भी दबंगो ने दलित प्रधान का घर तोड़ दिया था.
यह भी पढ़ें - पीएम आवास योजना के 6 लाख लाभार्थियों में महज 10 मुस्लिम, ओवैसी ने साधा भाजपा पर निशाना




























































