
हैदराबाद में 6 साल की बच्ची के साथ रेप करके हत्या करने वाला फरार, मंत्री बोले- पकड़कर एनकाउंटर करेंगे
- तेलंगाना में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने के बाद हत्या करने वाला आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए हैदराबाद में प्रदर्शन हो रहा है.
- इसी दौरान तेलंगाना सरकार के श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी ने जल्द न्याय की बात करते हुए कहा- आरोपी को पहले गिरफ्तार करेंगे फिर एनकाउंटर कर देंगे.
- 9 सिंतबर की इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के ऊपर 10 लाख का इनाम रखा है, पुलिस की 15 टीमें उसकी खोज में लगी हैं.
- न सिर्फ तेलंगाना बल्कि एमपी और आंध्र प्रदेश में भी आरोपी की खोज के लिए टीम भेजी गई है, उम्मीद है कि जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
- बता दें कि 9 सितंबर को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पहले बच्ची के साथ रेप किया और उसके बाद निर्मम हत्या करके शव को एक बंद पड़े घर में फेंक दिया था.
यह भी पढ़ें - अलीगढ़ रैली में बोले पीएम मोदी, यूपी में पहले गुण्डे-माफियाओं का राज था, योगी ने उन्हें जेल भेजा




























































